अल्मोड़ा, मई 4 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। एलआरसाह रोड पर रविवार रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इससे विवाद पैदा हो गया। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि नैनीताल नंबर की एक बाइक शिखर तिराहे से ऊपर का आ रही थी, जबकि दूसरी अल्मोड़ा नंबर की बाइक एनटीडी से नीचे को आ रही थी। बीएसएनएल कार्यालय के मोड़ पर दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। आसपास के लोगों ने विवाद शांत करा उन्हें आगे भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...