हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में आशा गांव के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार ससुर की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा दामाद घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरसा थाना क्षेत्र के मंगली पुरवा मजरा देवरिया गांव निवासी चेतराम (45) अपने दामाद कछौना थाना क्षेत्र के जयचंद उर्फ शेखर के साथ होली मिलन के लिए शुक्रवार सुबह अपनी पुत्री शांति देवी पत्नी अनुज के घर लिलवल थाना टड़ियावां गए थे। उसी दिन शाम को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र के आशा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चेतराम और जयचंद दोनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने चेतरा...