फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- अरांव थाना क्षेत्र में सोमवार रात ससुराल से वापस लौट रहे मजदूर की दो बाइकों की भिड़ंत में मौत हो गई। उसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी। टूंडला के नगला स्वरूप निवासी 21 वर्षीय जीतू पुत्र रूप सिंह मजदूरी करता था। दो माह पूर्व उसकी शादी थाना अरांव के गांव नगला सुभान निवासी शिवानी से शादी हुई थी। सोमवार सुबह जीतू किसी कार्य से अपनी ससुराल गया था। रात को वह बाइक द्वारा घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान नगला सुभान से दो किलोमीटर दूर सामने तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की गई भिड़ंत इतनी तेज थी कि जीतू उछलकर सड़क पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया।जीतू का शव और घायल युवक को सड़क पर पड़ा देखकर राहगीरों ...