दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल
हाथरस, जून 12 -- सादाबाद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मथुरा मार्ग स्थित गांव टिकैत के पास बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में पुलिस परीक्षा देकर लौट रहे दो परीक्षार्थी घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घायलों को सीएचसी से आगरा हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। मनोज कुमार (29) पुत्र बाबूलाल निवासी गढ़ी गुमानी थाना सादाबाद निजी बस ड्राइवर थे। वह बस स्टैंड पर वाहन खड़ा करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बुधवार की रात मथुरा मार्ग पर गांव टिकैत के निकट उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। सड़क दुर्घटना में दोनों बाइक सवार जमीन पर गिर गए और घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.