अमरोहा, मार्च 18 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। गजरौला-मूंडा मुकारी मार्ग पर गांव बैरमपुर भूड़ के पास मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में ममेरे-फुफेरे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव पंजू सराय निवासी अभिषेक अपनी बहन की शादी की तैयारी के लिए मंगलवार को अपने तहेरे भाई 27 वर्षीय विपिन पुत्र परम सिंह और फुफेरे भाई 26 वर्षीय अमित पुत्र सुंदर (निवासी लाडम सराय, थाना हयातनगर, संभल) के साथ बाइक से खरीदारी करने गया था। शाम को तीनों वापस लौट रहे थे।बताया जाता है कि बैरमपुर भूड़ के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग म...