फिरोजाबाद, मार्च 28 -- फिरोजाबाद, नारखी थाना क्षेत्र स्थित संतोषी माता मंदिर पर मेला देखने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया। जहां जानकारी मिलने पर मृतक और घायलों के परिजन भी पहुंच गए। मनिका खेड़ा निवासी 20 वर्षीय ईश्वर प्रसाद पुत्र मानपाल शुक्रवार देर शाम गांव के ही सचिन (19) पुत्र महेश और कोमल (20) पुत्र भोपी के साथ बाइक से संतोषी माता मंदिर पर लगे मेला को देखने के लिए जा रहा था। जैसे ही वे नारखी और माता मंदिर के मध्य स्थित कोल्डस्टोर के निकट पहुंचे वैसे ही सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत ...