हजारीबाग, मार्च 2 -- चौपारण प्रतिनिधि बीते शनिवार जीटी रोड स्थित पिपरा कट के समीप, दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में गया जी, बिहार के अजय कुमार ( 20 ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुमित ठाकुर ( 30 ) पिता बलदेव ठाकुर की हजारीबाग सदर में ईलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही पूरे महूदी और चौपारण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। क्या है मामला : बीते शनिवार करीब 8 बजे सुमित अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। पिपरा कट मोड़ के पास वनवे होने के कारण सामने से आ रहे अजय की अनियंत्रित बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमित को गंभीर चोटें आईं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वही अजय ने मौके लर ही दम तोड़ दिया। सुमित अपने पीछे भरा-पूरा परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.