रुडकी, मई 17 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर-बालावाली मार्ग पर शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार अमरोहा (मुरादाबाद) निवासी एक युवक बाइक पर एक बच्ची को लेकर लक्सर की ओर आ रहा था, जबकि नंदपुर गांव निवासी अमित लक्सर से अपने गांव जा रहा था। कुड़ी भगवानपुर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें तीनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अमित को सरकारी अस्पताल लक्सर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन छात्र घायल वहीं अमरोहा निवासी युवक के दाहिने पैर में फ्रैक्चर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया...