मुजफ्फर नगर, जून 11 -- रामराज। क्षेत्र के गांव देवल के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में दो युक घायल हो गए। उन्हें बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बिजनौर के हल्दौर निवासी सनी मलिक अपने दोस्त कस्बे के ही साकिब के साथ बाइक पर सवार होकर मीरापुर की ओर से घर जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक गांव देवल को पार कर मोड़ पर पहुंची तो सामने की ओर से आ रही एक बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। जिसमें सनी व साकिब घायल हो गए। जिन्हें राहगीरो की मदद से बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...