दो बाइकों की भिड़ंत में दंपति घायल
बिजनौर, जून 25 -- चांदपुर क्षेत्र के गांव जलीलपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दंपति घायल हो गए। घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। महिला की हालत नाजुक चिकित्सकों ने बिजनौर रेफर किया। हल्दौर के मोहल्ला भूड़ होली चौक निवासी मोहम्मद सुहैल अपनी पत्नी जैनब के साथ बुधवार को मेरठ से अपनी बाइक द्वारा घर आ रहा था जैसे ही जलीलपुर ब्लॉक के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे सुहेल और उसकी पत्नी जैनब गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी स्याऊ लाया गया। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित ने बाइक सवार आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.