कन्नौज, जून 19 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम खनापुर निवासी एक दंपति सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम खनापुर नादेमाऊ निवासी अनुज शाक्य (22) पुत्र प्रमोद शाक्य अपनी पत्नी प्रगति (20) के साथ बाइक से छिबरामऊ अल्ट्रासाउंड कराने आए थे। जांच कराने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बाबा की बगिया के सामने स्थित कट के पास पहुंची, तभी कट पार कर रहे दूसरे बाइक सवार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- भिनगा-बहराइच मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल टक्कर इतनी तेज थी, कि अनुज और प्रगति दोनों सडक़ पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घा...