फतेहपुर, फरवरी 25 -- औग। थाना क्षेत्र के करचलपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। जाफराबाद निवासी राघवेंद्र सिंह इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर खदरा रोड से अपने जीजा सूरज सिंह निवासी रामपुर के साथ लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही बाइक, जिसे कोरसम निवासी आलोक चला रहा था, अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। भिड़ंत में तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को गोपालगंज पीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.