दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो युवक गंभीर घायल
मथुरा, जून 6 -- थाना जमुनापार के अंतर्गत बलदेव रोड पर गांव गोपालपुर के समीप शुक्रवार शाम करीब चार बजे दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इसमें गोरक्षक दल के सदस्य समेत तीन युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर तीनों के शव मोर्चरी भेज घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार को भिजवाया। इसकी जानकारी होने पर युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में कर ली हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे बलदेव रोड पर गांव गोपालपुर के समीप यामाहा आर-15 और बुलेट बाइक में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इसके चलते बाइक सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। तेज धमाके के साथ हुइ भिड़ंत में युवक उछल कर गिर पड़े। इसे देख आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी। हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.