कानपुर, अप्रैल 11 -- बिल्हौर, संवाददाता। बिल्हौर के पुरा कस्बे में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई और दो जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शिवराजपुर सीएचसी भेजा। वहीं युवती समेत दो का प्राथमिक इलाज करने के बाद डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। तीन युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उत्तरीपूरा चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि बिल्हौर के खजुरिया निवादा गांव निवासी 21 वर्षीय रघुवर शुक्रवार देर रात फुफेरे भाई राहुल उनकी बहन कविता को छोड़ने बाइक से उत्तरीपुरा शांति नगर जा रहे थे। रात लगभग 12 बजे पुरा में जीटी रोड पर उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक सवार रघुवर, राहुल, कविता और दूसरी बाइक पर सवार उत्तरीपुरा निवासी 20 वर...