दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, एक रेफर
इटावा औरैया, जून 27 -- भरथना। कस्बा के मंडी रोड पर देर रात हुई दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक युवक की गंभीर हालत होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कस्बा के मोहल्ला जवाहर रोड निवासी दो दोस्त 18 वर्षीय साहिल पुत्र राजकुमार व 19 वर्षीय अनमोल पुत्र लल्ला अपनी बाइक पर सवार होकर मंडी रोड पर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे मंडी रोड निवासी 26 वर्षीय रत्नेश पुत्र राजेंद्र कुमार की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनमोल की गंभीर हालत को देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.