फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर पुल के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार मुकेश पुत्र छोटेलाल निवासी नसीरपुर, उसकी पत्नी थानश्री, पुत्र पुष्पेंद्र, योगेंद्र, पुत्री प्रीती और दूसरी बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर भिजवाए। जहां उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...