कुशीनगर, मार्च 11 -- पडरौना(कुशीनगर)। हिन्दुस्तान संवादकुशीनगर जिले में तमकुहीराज-समउर बाजार मार्ग पर स्थित गाजीपुर गांव के समीप सोमवार की आधी रात हुई दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक अन्य ने दम तोड़ दिया। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पडरौना स्थित सब्जी मंडी गुदरी बाजार निवासी संजय गुप्ता के पुत्र विनय कुमार गुप्ता उर्फ लड्डू (30) छावनी पूर्वी निवासी अपने दोस्त रतनजीत मोदनवाल के साथ सोमवार की रात बाइक से ससुराल से गए तिलक में शामिल होने तमकुहीराज क्षेत्र के सियरहा निवासी रामनारायण के घर गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने पर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। देर रात तमकुहीराज-समउर ...