दो बाइकों की भिड़ंत में ग्रामीण घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
शाहजहांपुर, मई 12 -- तिलहर। जैतीपुर रोड पर सोमवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव धिमरपुरा निवासी 38 वर्षीय जगपाल किसी काम से तिलहर आए थे। देर शाम वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तिलहर से जैतीपुर रोड पर करीब 100 मीटर आगे बढ़ते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह भी पढ़ें- सुपौल: राघोपुर में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, हायर सेंटर रेफर सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल के रिश्तेदार पंकज ने बताया कि बेहतर इलाज के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.