हाथरस, अगस्त 20 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड पर गांव कछपुरा के पास बुधवार को दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के कछपुरा निवासी रॉकी 22 पुत्र रविंद्र सिंह मेहनत मजदूरी करके गुजारा करता था। बुधवार को वह अपने बाल कटवाने के लिए बाइक से हाथरस जा रहा था। रास्ते में मथुरा रोड पर गांव के ही पास एक बाइक से उसकी बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में रॉकी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार नीरज व राजेश निवासीगण नगला नंदू थाना हाथरस गेट घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घ...