दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर आधे घंटे तड़पता रहा युवक, गई जान
इटावा औरैया, जून 3 -- जसवंतनगर। कचौरा रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद वह करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। बाद में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नगरिया भाट गांव निवासी 28 वर्षीय रामकुमार पुत्र सुखईलाल मंगलवार को बाजार गया था। देर शाम बाइक से लौटते समय कचौरा रोड पर सकउआ गांव के पास दूसरी बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। वहीं, रामकुमार सड़क पर पड़ा रहा। करीब आधे घंटे तक वह पड़ा रहा, तभी वहां से निकल रहे गांव के एक व्यक्ति ने उसे पहचाना लिया और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर आए परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.