कुशीनगर, फरवरी 15 -- बोदरवार, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मंसूरगंज चौकी से तीन सौ मीटर उत्तर स्थित भारत पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक सवारों में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज गति के ट्राले ने बाइक सवारों को रौंद दिया। आगे निकल गया। इससे एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार को उसके रिश्तेदार पुलिस के पहुंचने से पहले ही उठा ले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्राले और बाइक को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार की देर रात मंसूरगंज में संचालित भारत पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक सवार आपस में भिड़ कर बीच सड़क पर गिर गए। पीछे से पिपराइच चीनी मिल पर गन्ना गिरा कर लौट रहा ट्राला बाइक सवारों को रौंदते हुए आगे निक...