बिजनौर, जनवरी 31 -- दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार भाई-बहन सहित तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा शनिवार को बादीगढ़- सुआवाला मार्ग पर गाँव भगतावाला के निकट हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व पीआरवी टीम ने घायलों को 108 ऐंबुलेंस की मदद से तत्काल नज़दीकी पीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव ख्बाजपुर मढैंया निवासी नितेश कुमार पुत्र वेगराज सिंह अपनी बहन भावना पत्नी मनोज कुमार के साथ बाइक से अपने रिश्तेदारी में गांव फतेहपुर धारा (रेहड़) जा रहा था। इसी दौरान गाँव भगतावाला के नज़दीक विपरित दिशा से आ रहे बाइक चालक हरपाल पुत्र बलदेव सिंह निवासी गाँव उदयपुर से टकरा गई। दोनो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक सवार लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुँची पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.