फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- शमसाबाद। थाने के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता और उनकी पुत्री घायल हो गए, जबकि 6 माह का मासूम बच्चा सड़क पर दूर जा गिरा। गनीमत रही कि बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।जानकारी के अनुसार जनपद हरदोई के सबायजपुर निवासी देवेंद्र सिंह अपनी पुत्री खुशी को सिदपुरा स्थित ससुराल से लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शमसाबाद थाना क्षेत्र के पास फैजबाग की ओर पहुंचे, सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर से पिता, पुत्री और उनकी गोद में मौजूद 6 माह का बच्चा सड़क पर जा गिरे। हादसे में देवेंद्र सिंह और उनकी पुत्री को चोटें आईं, जबकि बच्चा दूर जा गिरा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...