बांदा, जून 29 -- बांदा। दोस्त की बारात में शामिल होने जा रहे रहे चाचा भतीजे दो बाइको की भिडंत में घायल हो गए। दोनो को इलाज के लिए रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां भतीजे की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महोबा जिला के खजुरिहा पाहरा गांव निवासी अनिल पुत्र नत्थू ने बताया कि वह अपने रिस्ते के 21 वर्षीय भतीजे जयपाल पुत्र प्रहलाद के साथ रविवार की रात बाइक से दोस्त सोनू की बारात मे शामिल होने बिसंडा थाना क्षेत्र के भुराने पुरवा जा रहे थे। तभी बेलगांव के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी भिडंत हो गई। जिससे दोनो लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को उठाकर नजदीक के ...