एटा, फरवरी 23 -- सकीट। रविवार को कस्बा गांव भगवंतपुर के समीप दो बाइकों में आमने सामने तेज भिड़त हो गई। जिसमे दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची सकीट पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सकीट पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर एटा मेडीकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव कूवरी निवासी दुर्वीन पुत्र कुलफ सिंह, नेत्रपाल पुत्र दिलीप सिंह बाइक से सकीट जा रहे थे। अभी वह गांव भगवंतपुर के मार्ग पहुंचे, दूसरी बाइक तरफ से बाइक पर आ रहे अर्पित कुमार पुत्र खुशी राम से टकरा गए। दोनों बाइकों की भिड़ंत में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.