संतकबीरनगर, अप्रैल 13 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के झुड़िया पुल पर रविवार की शाम दो बाइक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बेलहर पुलिस ने घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बांसी-नंदौर मार्ग पर रविवार की शाम बांसी की तरफ से दो बाइक पर सवार होकर लोग आ रहे थे। इनमें सुखविंदर पासवान (28) पुत्र चन्द्रशेखर, दुर्गेश मौर्या (24) पुत्र सोमई निवासीगण रसूलपुर थाना दुधारा व मुन्ना यादव (22) पुत्र रामनवल निवासी टड़वा थाना मेंहदावल के रहने वाले हैं। दो गाड़ियों से झुड़ियां मोड़ पर पहुंचे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ियां अनियंत्रित होकर टकरा गईं। दुर्घटना में तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बेलहर पुलिस ने तीनों घायलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.