गुमला, अप्रैल 26 -- जारी प्रतिनिधि। जारी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर अपराहन करीब तीन बजे श्रीनगर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से 75 वर्षीय तरसीयुस खलखो की गुमला सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी गुमला सदर अस्पताल को रेफर किया गया,लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। घटना में चैनपुर निवासी रूपेश कुमार (19वर्ष) को सिर और चेहरे में गंभीर चोट लगी,जबकि रिशु पासवान (18वर्ष) के चेहरे पर चोट आई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार जारी निवासी तरसीयुस खलखो (75वर्ष) और अभय टोप्पो (35वर्ष) भी घायल हुए। प्राथमिक इलाज के ब...