चंदौली, अप्रैल 22 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद।कस्बा स्थित सकलडीहा चंदौली मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बीते मंगलवार की रात दो बाइकों की आमने की टक्कर हो गई।इस दौरान एक बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । घटना के बाद दूसरा बाइक सवार भाग निज। कोतवाली पुलिस शव शिनाख्त अगली कार्रवाई में जुटी है। वहीं घटना की जानकारी होने पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। क्षेत्र के रतनपुरा गांव के बहादुर राजभर का 19 वर्षीय बेटा बाढू राजभर अपने एक सहयोगी के साथ भोजपुर रेलवे क्रॉसिग के समीप आरओबी बना रही कंपनी में काम करता है। वह छुट्टी होने पर बीते मंगलवार की रात सकलडीहा कस्बा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने जा रहा था। लेकिन जैसे पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ा पीछे से तेज गति आ रही बाइक टकरा गई। इसके बाद बाढू राजभर डिवाइडर से टकरा गया और सिर पर गंभीर चोट लग ग...