गाजीपुर, फरवरी 15 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिधौना-बिहारीगंज मार्ग पर ईशोपुर गांव के ट्यूबवेल के पास रविवार शाम करीब पांच बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की तेज भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार दौलतपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र महेंद्र राम सिधौना की तरफ से आ रहा था। वहीं राजेश बनवासी पुत्र धर्मेंद्र बनवासी निवासी घोंघवा और शंशाक मौर्य पुत्र सिकंदर निवासी घोंघवा सिधौना की तरफ जा रहे थे। ईशोपुर गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार होने के कारण दोनों बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्...