बेगुसराय, मार्च 10 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 पर खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय चौक के समीप सोमवार की देर संध्या दो बाईकों की हुई सीधी टक्कर में एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा गांव निवासी राम प्रकाश राय के 22 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार के रूप में की गई। स्थानीय लोगों ने जख्मी बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...