औरंगाबाद, मार्च 5 -- नगर थाना क्षेत्र के टिकरी मोड़ के समीप बुधवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान शाहपुर निवासी आकाश कुमार के 32 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि अजय कुमार होली के अवसर पर अपने परिजनों के साथ अबीर-गुलाल खेलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान टिकरी मोड़ के पास उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...