इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- इटावा। बिठौली थाना क्षेत्र के लालपुरा मोड़ तिराहे पर शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महज 12 दिन पहले ही उसके छोटे भाई की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। कालेश्वर गड़िया निवासी 34 वर्षीय गोलू पुत्र कमल सिंह शुक्रवार शाम खेत से काम निपटाकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह लालपुरा तिराहे के पास पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोलू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में दूसरी बाइक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.