शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- जलालाबाद। जलालाबाद-खंडहर मार्ग पर मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। थाना क्षेत्र के गांव याकूबपुर निवासी बलबीर (40) खंडहर रोड स्थित हरगोरिया गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने बलबीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे बाइक सवार सूर्यांश की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.