हाजीपुर, मार्च 11 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारिसपुर गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर पहुंचाया। घायलों में चंद्रशेखर कुमार पिता राजकुमार एवं संजु देवी पति राजकुमार दास पारु थाना क्षेत्र जैतपुर गांव निवासी बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...