सोनभद्र, अगस्त 12 -- मधुपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत चौकी क्षेत्र के आमडीह गांव में बुधवार को एक ढाबे के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मां की मौत हो गई, जबकि बेटे समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल के मार्चरी हाउस भेजवा दिया। शाहपुरवा निवासी सतीश मौर्य बाइक से अपनी मां 75 वर्षीय पश्चिमी देवी पत्नी चंद्रमा को लेकर किसी काम से अहरौरा गया हुआ था। काम करने के बाद वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान आमडीह गांव में कमलकुंज ढाबे के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक बहुआरा निवासी फैज चला रहा था। हादसे में पश्चिमी देवी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल काल...