मुजफ्फरपुर, जून 21 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के भसौन चौक के समीप रविवार को दो बाइकों की टक्कर में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बरियारपुर पुलिस ने बाजितपुर अशोक निवासी नगीना भारती की पत्नी गीता कुमारी को सकरा पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार तीन लोगों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...