बेगुसराय, दिसम्बर 26 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में अवध-तिरहुत मुंगेर-रसीदपुर पथ पर समस्तीपुर गांव के समीप शुक्रवार को दो बाइकों में हुई आमने-सामने भिड़ंत में बाइक पर सवार एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जानकारी के अनुसार जख्मी लोगों समस्तीपुर गांव निवासी बिपिन सिंह का पुत्र रुपेश कुमार, शिवजी सिंह का पुत्र राजू कुमार, जवाहर पंडित की 50 वर्षीया पत्नी व नाती अमन कुमार शामिल है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये। जख्मी महिला के कान से खून निकल रहा था। जबकि, बाइक पर सवार एक युवक का पैर टूट गया वहीं दूसरे युवक का सिर गंभीर रूप से फूट गया। हादसा होते देख आसपास के लोग वहां पहुंचे और आनन-फानन में पंचवीर स्थित निजी क्लीनिक में घायलों को भर्ती कराया। सभी की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें रेफर...