चंदौली, जुलाई 12 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरहनी तिराहे पर रविवार की सुबह दो बाइक आमने- सामने टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने अस्पताल भेजवाया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। बिहार कैमूर जिले के कर्मनाशा निवासी 23 वर्षीय प्रशांत अपनी 28 वर्षीय बहन सुनीता को बाइक पर बैठाकर इलाज कराने जा रहा था। वह जैसे ही बरहनी तिराहे पर पहुंचा कि अमड़ा गांव की और आ रहा बाइक सवार दिलदार नगर निवासी 32 वर्षीय तरवेज टकरा गया। बाइक पर तरवेज के पिता में सवार थे। घटना के बाद बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: जर्जर उपकेंद्र के चलते सभासद के घर से चल रहीं स्वास्थ्य सेवाएं आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...