दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत दो घायल, सदर अस्पताल रेफर
कोडरमा, जून 15 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने नहीं बल्कि पीछे से हुई टक्कर में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलवा देवी (50 वर्ष) अपने पुत्र के साथ अपाची बाइक से जयनगर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार आर-15 बाइक ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े।हादसे में फुलवा देवी तथा आर-15 बाइक सवार मरकच्चो के मोहगाय निवासी मुशाहिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना के एएसआई कमल तांती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.