सोनभद्र, मार्च 13 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के नधीरा-बकरीहवां मार्ग पर नधीरा विद्युत सब स्टेशन के पास गुरुवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डूभा निवासी 25 वर्षीय अशोक पुत्र दिग्विजय और 40 वर्षीय रमेश विश्वकर्मा पुत्र अंगद बीजपुर से काम करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही बाइक ने अचानक बिना संकेत दिए मोड़ लिया, जिससे पीछे से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर बभनी थाना क्षेत्र के हथियार गांव निवासी 30 वर्षीय श्यामलाल पुत्र राजबहादुर अपनी भाभी पानपति पत्नी रविचंद्र के साथ सवार थे और पिंडारी...