दो बाइकों की टक्कर में भाई-बहन समेत चार घायल
गिरडीह, मई 28 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के जरीडीह -जोरासाख मुख्य मार्ग के तेलियाडीह में दो बाइकों की टक्कर हो जाने से चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार को कृष्णा सिंह अपनी बहन को उनकी ससुराल मरकच्चो से लेकर अपने घर चिकमंजो जा रहे थे तभी तेलियाडीह के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक शराब के नशे में धुत था एवं काफी तेज गति से बाइक चला रहा था। घायल की पहचान कृष्णा सिंह (25), प्रेम कुमार(5), प्रीति सिंह (28) तथा विकास यादव (32) के रूप में हुई। प्रीति सिंह ने बताया कि हमारी कोई गलती नहीं होने के बावजूद मेरे भाई कृष्णा सिंह एवं मेरे पांच वर्ष के बेटा का पैर टूट गया है। इसके अलावा मुझे भी चोट पहुंची। इतना सब इस वजह से हुआ क्योंकि विपरीत दिशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.