मुजफ्फरपुर, मई 9 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र की पहाड़पुर मनोरथ पंचायत के दरिया छपरा गांव के समीप स्टेट हाइवे 74 पर शनिवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में मासूम की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। मृतक देवरियाकोठी निवासी रमेश साह का पुत्र सात वर्षीय पीयूष कुमार था। पीयूष अपने मामा रजवाड़ा हलीमपुर निवासी दिव्य प्रकाश के साथ जा रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से दिव्य प्रकाश, सन्नी कुमार तथा पारू थाने के बहदीनपुर निवासी संतोष राय को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल रेफर कर दिया गया।बताया जाता है कि रजवाड़ा हलीमपुर गांव में नाना अनिल साह के यहां पीयूष रहकर निजी स्कूल में पढ़ता था। वह कुछ दिन पहले देवरियाकोठी गया था। मामा दिव्य प्रकाश देवरिया से रजवाड़ा हलीमपुर ला रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। ...