मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र के लिंक मार्ग पर मनकरा के पास दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गई। हादसे में बच्चा सहित दंपति घायल हो गए। जगरम्पुरा निवासी श्रीपाल पत्नी सोनम, दो साल के बेटे मयंक के साथ बुधवार शाम करीब सात बजे बाइक से साप्ताहिक बाजार करने के लिए मनकरा गया था, वहाँ से घर लौटते समय मनकरा मैरिज होम के आमने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। तीनों को सीएचसी मूंढापांडे मे भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया है। दूसरी बाइक चला रहे युवक के भी चोटें आई है, एसएचओ मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में चार घायल, एक गंभीर रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.