हाजीपुर, अप्रैल 30 -- सहदेई बुजुर्ग।संसू हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर चांदपुरा थाना क्षेत्र विलट चौक पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पति-पत्नी दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार ले गए, जहां चिकित्सकों ने नवविवाहिता को मृत घोषित कर दिया।

घटना का विवरण मृत नवविवाहिता 20 वर्षीय चांदपुरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर शाम वार्ड संख्या नौ निवासी गरीबन राम की पत्नी शिल्पी कुमारी थी। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि गरीबन राम अपनी पत्नी शिल्पी के साथ जंदाहा रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से जहांगीरपुरशाम लौट रहा था। वह जैसे ही चार किलोमीटर पहले विलट चौक के पास पहुंचा क...