समस्तीपुर, फरवरी 16 -- कल्याणपुर। समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के रामपुरा मोड़ के समीप रविवार की शाम दो बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान कल्याणपुर के संतोष कुमार के पुत्र अमन कुमार एवं रामपुरा के मो इरफान के रूप में हुई। दोनों जख्मी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...