दुमका, जनवरी 29 -- दलाही, प्रतिनिधि।साहिबगंज-गोबिंदपुर मुख्य पथ के मसलिया थाना क्षेत्र गोटीडीह मोड़ के पास बीते रात दो बाइक के बीच आमने सामने टक्कर हो गई,जिसमे दोनों बाइक चालक घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार हीरो स्प्लेंडर बाइक से चालक दुमका की ओर से आ रहा था। वहीं विपरीत दिशा से पल्सर बाइक में एक युवक सवार होकर आ रहा था। इसी क्रम में चालक का संतुलन बिगड़ने से दोनों के बीच टक्कर हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने 108 के सहयोग से घायल बाइक चालक को उपचार हेतु दुमका भेज दिया। पल्सर बाइक चालक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के आगया निवासी मुन्ना कुमार राणा, जबकी दूसरा बाइक चालक मसलिया थाना क्षेत्र चांदना गांव के शंकर राणा के पुत्र मंटू राणा के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.