गाजीपुर, मार्च 6 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिहार बार्डर के करमहरी गांव के पास शुक्रवार की देर शाम को दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। वहीं दूसरे की पहचान की जा रही है। हादसे में घायल किशोर को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार करमहरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर होने के बाद मौके पर ग्रामीण पहुंचे। पता चला कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। एक किशोर घायल हो गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बाइकों की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर होने के बाद युवक दूर सड़क पर जा गिरे। वहीं एक बाइक का पहिया तक नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.