गाजीपुर, अप्रैल 17 -- सादात (गाजीपुर)। बहरियाबाद से शादियाबाद जाने वाले मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर रात सादात थाना क्षेत्र के टांड़ा गांव के पास दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में दो किशोर समेत तीन की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों में से एक युवक की हालत गंभीर है, जिसका वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार हो रहा है। वहीं दो युवकों को हल्की चोट लगी है। सूचना पर पहुंची सादात पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब 11 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर हरतरा गांव के रहने वाले 17 वर्षीय शनि कुमार, 17 वर्षीय दीपक यादव और 16 वर्षीय शुभम कुमार शादियाबाद जा रहे थे। यह भी पढ़ें- पार्टी से लौटते किशोर की बाइक हादसे में मौत तीनों शादियाबाद स्थित एक मजार पर लगे ...