सोनभद्र, मार्च 25 -- सोनभद्र/केकराही, हिन्दुस्तान टीम। करमा थाना क्षेत्र के केकराही गांव के समीप राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर मंगलवार की रात दो बाइकों की टक्कर में दम्पति सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार दम्पति मिर्जापुर से राबर्ट्सगंज की तरफ आ रहे थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में भर्ती कराया गया है।करमा थाना क्षेत्र के करकी गांव के समीप राबर्ट्सगंज -मिर्जापुर मार्ग पर मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे दो दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटना में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.