गाजीपुर, मई 26 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर को चंदौली से जोड़ने वाले रामकरन सेतु गंगा पुल पर मंगलवार को तेज धूप के कारण आंखें चुंधियाने से दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चचेरे भाइयों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को सैदपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। चंदौली के बलुआ थानाक्षेत्र स्थित महुवर कलां गांव निवासी 18 वर्षीय अमर सिंह पुत्र सुशील सिंह अपने चचेरे भाई 35 वर्षीय कृष्णा सिंह मंगरू पुत्र दिवाकर सिंह के साथ बाइक से किसी काम से सैदपुर आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान खानपुर के अनौनी स्थित ईटहाँ गांव निवासी 50 वर्षीय अनिल कुशवाहा पुत्र शिवधनी अपनी बाइक से मारूफपुर से सैदपुर की तरफ आ रहे थे। इस बीच दोपहर के समय गंगा पुल पर त...